Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश की संभावना, देहरादून समेत...

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज हल्की बारिश की संभावना, देहरादून समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी…..

देहरादून : प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। पहाड़ी इलाकों में मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में मौसम के इसी तरह बदले रहने के आसार हैं और 12 अप्रैल तक बादलों की आवाजाही और कहीं-कहीं हल्की बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular