Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की शिक्षा नीति में बदलाव की संभावना , लक्ष्यद्वीप का शिक्षा...

उत्तराखंड की शिक्षा नीति में बदलाव की संभावना , लक्ष्यद्वीप का शिक्षा मॉडल प्रदेश में हो सकता है लागू…..

देहरादून : उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर लक्ष्यद्वीप पहुंचे हैं। इस दौरे के पहले दिन, उन्होंने अगाती द्वीप के विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया और वहां की शैक्षणिक प्रणाली और बुनियादी ढांचे का अवलोकन किया। डॉ. रावत ने कहा कि लक्ष्यद्वीप के शिक्षा मॉडल के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को उत्तराखंड की शिक्षा नीति में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह 22 मार्च तक लक्ष्यद्वीप में शैक्षिक नवाचार, शैक्षिक तकनीकी, शिक्षक प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रणाली का गहन अध्ययन करेंगे। बुधवार को पहले दिन उन्होंने अगाती द्वीप के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और राजकीय जूनियर बेसिक स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने विद्यालयों में लागू शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम, बुनियादी ढांचे और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि लक्ष्यद्वीप का शिक्षा मॉडल पर्यावरणीय संवेदनशीलता और सामुदायिक भागीदारी के दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है। यहां की शिक्षा प्रणाली में तकनीक का उपयोग और स्थानीय संसाधनों का बेहतर समन्वय देखा गया है। यह मॉडल उत्तराखंड के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

इस शैक्षणिक भ्रमण में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, निदेशक एससीईआरटी अजय नौडियाल, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर गजेन्द्र सिंह सोन, स्टॉफ ऑफिसर एसएमएसए भगवती प्रसाद मैंदोली, प्रवक्ता एससीईआरटी भुवनेश्वर प्रसाद पंत, प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular