Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में सूरज ने खोला प्रचंड तेवर , अप्रैल में झुलसा शहर...

देहरादून में सूरज ने खोला प्रचंड तेवर , अप्रैल में झुलसा शहर , 38 डिग्री के पार पंहुचा पारा !

देहरादून – प्रदेशभर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सात साल बाद अप्रैल महीने में देहरादून का तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे मैदान से लेकर पहाड़ तक आमजन बुरी तरह परेशान हैं।

तेज धूप के चलते चल रही गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, 29 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की आशंका है।

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, Ekdarpan, एक दर्पण, हिंदी  समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें,  Network10 News

फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने 30 अप्रैल को मौसम में बदलाव की संभावनाएं जताई हैं, लेकिन अप्रैल के आखिरी दिनों में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है।

राज्य के कई हिस्सों में दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular