Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश सरकार आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा को बढ़ावा देने के...

प्रदेश सरकार आदि कैलाश व ओम पर्वत यात्रा को बढ़ावा देने के लिए जल्द शुरू करेगी हेली सेवा…

उत्तराखंड – प्रदेश सरकार ने आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा को बढ़ावा देने के लिए शीतकाल में पहली बार हेली सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। इस सेवा को रुद्राक्ष एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नवंबर महीने से एमआई-17 हेलिकॉप्टर के माध्यम से संचालित किया जाएगा।

उत्तराखंड कैबिनेट ने हाल ही में इस योजना को मंजूरी दे दी है। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि इस हेली सेवा से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा की थी, जिसके बाद इस यात्रा को एक नई पहचान मिली। पर्यटन विभाग ने तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष यात्रा पैकेज भी शुरू किया है, जो 5 से 6 दिन का होगा, ताकि यात्री इन दिव्य स्थलों का पूरा अनुभव कर सकें।

#UttarakhandTourism #AdiKailash #OmParvat #HeliService #MountainTravel #LocalEmployment #TourismPromotion #IncredibleIndia #SpiritualJourney #PMModiVisit

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular