Homeराज्यउत्तराखण्डसनातन के प्रति घटिया मानसिकता रखने वाली कांग्रेस का सफाया बद्रीनाथ विधानसभा...

सनातन के प्रति घटिया मानसिकता रखने वाली कांग्रेस का सफाया बद्रीनाथ विधानसभा की जनता अवश्य करेगी: मुख्यमंत्री धामी।  

मुख्यमंत्री धामी ने उर्गम, चमोली में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

कांग्रेस पार्टी विकास से कोसों दूर : मुख्यमंत्री धामी।

राज्य की जनता ने कांग्रेस के झूठ की पोल खोलते हुए लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई: मुख्यमंत्री धामी।

सनातन के प्रति घटिया मानसिकता रखने वाली कांग्रेस का सफाया बद्रीनाथ विधानसभा की जनता अवश्य करेगी: मुख्यमंत्री धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उर्गम, ज्योर्तिमठ, चमोली में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

चमोली –  मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह करते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र ने लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा की है। कांग्रेस पार्टी अब दिशा हीन और विकास से कोसों दूर चली गई है। राजेन्द्र जी ने विकास को चुना है। उन्होंने विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की सदस्यता ली, अब वो इस क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी कई महत्त्वपूर्ण निर्णय ले रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून को लागू किया। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। प्रदेश में महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मण योजना, वृद्धपेंशन योजना, होमस्टे योजना की शुरुआत की गई है। *उर्गम क्षेत्र 12 महीने पर्यटकों से गुलजार रहे इसके लिए भी सरकार कार्य रही है। अंत्योदय कार्ड धारकों के 1 साल में 3 गैस सिलेंडर रिफिल किए जा रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना की शुरुवात भी की गई है। राज्य में बीते 5 वर्षों में 9 लाख से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में ऑल वेदर रोड का कार्य तेजी से हुआ है। बद्रीनाथ क्षेत्र के दूरस्थ गांवों जैसे पल्ला, जखोला, किमाणा, बछेर, स्यूण और हापला घाटी को सड़क से जोड़ा गया है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। औली से गौरसों तक रोप-वे स्वीकृति हो गई है। गोपेश्वर में देव सुमन कैंपस बनाने के लिए 1.50 करोड़ की धनराशी स्वीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा विकास, जनकल्याण, सनातन, संस्कृति, एकता की बात करती है तो कांग्रेस भ्रष्टाचार, झूठ, अलगावाद, संविधान और आरक्षण को खत्म करने की झूठी बातें करती है।* कांग्रेस ने जनता में झूठ फैलाने का काम किया है। *उत्तराखंड के हर एक व्यक्ति को कांग्रेस सच्चाई मालूम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस के झूठ की पोल खोलते हुए लोकसभा चुनाव में पांच की पांच सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई। कांग्रेस का इतिहास तुष्टिकरण और सनातन विरोधी रहा है। लोकसभा में राहुल गांधी सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। हमारा राज्य उत्तराखंड सनातन संस्कृति और देवी देवताओ की भूमि है। कांग्रेस के किसी नेता से उत्तराखंड हित की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सनातन के प्रति घटिया मानसिकता रखने वाली कांग्रेस का सफाया बद्रीनाथ विधानसभा की जनता अवश्य करेगी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, किशोर पंवार, गुड्डू लाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular