Homeराज्यउत्तराखण्डखानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी...

खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तारी की संख्या बढ़ी , पुलिस ने चार और आरोपियों को पकड़ा….

हरिद्वार : खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में मुर्सलिन पुत्र तासीन, निवासी ग्राम कस्बा लंढौरा (कोतवाली मंगलौर), मांगेराम पुत्र दिलेराम, निवासी करनपुर (थाना खानपुर), राव फुरकान पुत्र स्व0 अय्यूब, निवासी साबरी मस्जिद के पास रुड़की और ईरफान पुत्र मुस्ताफ, निवासी ग्राम हलवाहेड़ी (थाना बहादराबाद, हरिद्वार) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक राइफल और कारतूस बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में पहले ही आठ आरोपी गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

फरवरी माह में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच सोशल मीडिया पर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर पहुंच गए थे। इसके बाद 26 जनवरी को चैंपियन अपने समर्थकों के साथ विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। साथ ही, समर्थकों से मारपीट भी की गई थी।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया था और चैंपियन व उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई अब भी जारी है और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular