कोटद्वार : शहर के पटेल मार्ग पर एक वाहन में लाल नीली लाइट के साथ ही, मंत्री लिखे एक वाहन के अंदर से सभी को अपनी कार के आगे से वाहन हटाने के लिए आदेशित किया जा रहा था। और सड़क पर वाहन दौड़ाते समय हूटर भी बजाया जा रहा था। शक होने पर इसकी जानकारी एक व्यक्ति द्वारा CPU ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर कैलाश पुरी और इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी को दी गई। जिसके बाद CPU सब इंस्पेक्टर कैलाश पुरी तुरंत ही मौके पर पहुंचे और कार की जांच करते हुए पाया कि कार में बिना परमिशन हूटर लगा है, माइक लगा है और कार के आगे मंत्री लिखा है, जिसके बाद कार के पेपर्स और हूटर की परमिशन दिखाने को कहा गया और पूरी जानकारी न दे पाने के कारण कार को पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया। कोटद्वार इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर कार को सीज कर दिया गया है। चालक की पहचान समर्थ भट्ट निवासी निवासी सनेह लालपानी के रूप में हुई है।
फर्जी तरह से मंत्री लिखकर रौब दिखाने वाले ड्राइवर और वाहन पर कोटद्वार की पुलिस ने कार्यवाही…
RELATED ARTICLES
Comments are closed.
[…] Source link […]