Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यपाल ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’...

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’ की दी शुभकामनाएं…..

देहरादून : उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नव वर्ष ‘‘विक्रम संवत्-2082’’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा, “नवरात्रि के पावन दिनों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना हमें शक्ति, धैर्य और उत्साह प्रदान करती है। यह दिव्य पर्व श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, सुख, समृद्धि और हर्षोल्लास का संचार करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस शुभ अवसर पर राज्यवासियों का जीवन नई आशाओं, उल्लास और उमंग से परिपूर्ण हो, और नये साल में वे सफलता, समृद्धि और सुख की प्राप्ति करें।

राज्यपाल ने माँ दुर्गा से प्रार्थना करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के लिए नई ऊर्जा, सकारात्मकता, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular