Homeराज्यउत्तराखण्डपरेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सूचना विभाग की झांकी को...

परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, सूचना विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार।

देहरादून – 75 में गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून की परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपरिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में 7 पुलिस अधिकारियों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। जबकि इस कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वहीं इस मौके पर 9 विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र सूचना विभाग की झांकी रही। जिसे राज्यपाल ने प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सूचना विभाग के महानिदेशक ने बताया कि यह झांकी उत्तराखंड का विकास पर आधारित थी। जिसमें रोड, रेल व नेटवर्क कनेक्टिविटी को दर्शाया गया था, झांकी के पहले वाले हिस्से में पारंपरिक वेशभूषा में कुमाऊनी महिला को प्रदर्शित किया गया था, बीच वाले हिस्से में होम स्टे प्रदर्शित किया गया था, जबकि पिछले वाले हिस्से में उत्तराखंड के माणा गांव को दर्शाया गया था। कहा कि उनकी 3 महीने की मेहनत बहुत सफल रही है। क्योंकि इस झांकी पर पिछले 90 दिनों से कार्य किया जा रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular