Homeराज्यउत्तराखण्डहरबर्टपुर में चारधाम जा रही बस का ड्राइवर नशे में पकड़ा गया,...

हरबर्टपुर में चारधाम जा रही बस का ड्राइवर नशे में पकड़ा गया, मौके पर गिरफ्तार – यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया

हरबर्टपुर: एक ओर जहां उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे जोरों पर है, वहीं सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। इसी क्रम में हरबर्टपुर में आरटीओ विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें चारधाम की ओर जा रही बसों की गहन जांच की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रिप कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और फिटनेस आदि की पूरी जांच की जा रही है।

इसी अभियान के दौरान आज एक बड़ी लापरवाही सामने आई। ऋषिकेश से चलकर यमुनोत्री और गंगोत्री होते हुए चारधाम की यात्रा पर जा रही एक बस के ड्राइवर को नशे की हालत में पाया गया। आरटीओ की टीम ने जब ड्राइवर को अल्कोहल मीटर से चेक किया तो उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। यह देख टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बस चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आरटीओ ने सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनकी यात्रा के लिए रवाना किया, जिससे उनकी यात्रा बाधित न हो। इस कार्रवाई की यात्रियों ने भी सराहना की और प्रशासन द्वारा समय पर कदम उठाने को सराहा।

आरटीओ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

#CharDhamYatra2025 #DrunkBusDriverArrested #HerbertpurRTOCheckpoint #PassengerSafetyMeasures #AlcoholBreathTestViolation

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular