Homeअध्यात्मआस्थामंत्रोचारण व विधि-विधान के साथ खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, ढ़ाई...

मंत्रोचारण व विधि-विधान के साथ खुले तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट, ढ़ाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।

रुद्रप्रयाग/तुंगनाथ – पंचकेदारों में प्रतिष्ठित तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट मंत्रोचारण के साथ पूजा-अर्चना पश्चात् विधि-विधान से खुल गए हैं। इस अवसर पर तुंगनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। कपाट खुलते समय ढ़ाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। तुंगनाथ में इस दौरान मौसम सर्द रहा।

तुंगनाथ की उत्सव डोली 7 मई को मर्केटेश्वर मंदिर से भूतनाथ मंदिर प्रवास हेतु आ गई थी। 9 मई को चोपता प्रवास कर आज 10 मई को प्रातः चोपता से तुंगनाथ मंदिर परिसर पहुंची तथा द्वार पूजा पश्चात विधि-विधान से आज दिन 12 बजे तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुल गये।
कपाट खुलने के पश्चात भगवान तुंगनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से जगाकर श्रृंगार रूप दिया गया उसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular