Homeअध्यात्मचतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए...

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए बंद, उत्सव डोली शीतकालीन स्थल गोपीनाथ मंदिर के लिए रवाना।

चमोली – आज, बृहस्पतिवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस अवसर पर भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली अपने शीतकालीन स्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर के लिए रवाना हो गई है।

पुजारी वेद प्रकाश भट्ट ने विधि-विधान से मंदिर को शीतकाल के लिए बंद किया। इस दौरान सैकड़ों भक्तगण भी मौजूद रहे। भक्तों ने इस पावन अवसर पर रुद्रनाथ भगवान की पूजा-अर्चना की।

रुद्रनाथ भगवान अब 18 किमी की पैदल दूरी तय कर देर शाम तक अपने शीतकालीन प्रवास में विराजमान हो जाएंगे।

इसके अलावा, द्वितीय केदार मध्यमेश्वर के कपाट 20 नवंबर को और तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

#Chamoli #RudranathTemple #BrahmaMuhurat #WinterClosure #DeityProcession #GopinathTemple #WorshipCeremony #Devotees #Pilgrimage #Rituals #Padayatra #MadhyameshwarTemple #TungnathTemple

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular