Homeराज्यउत्तराखण्डधार्मिक उल्लास के बीच खोले गए लाटू देवता मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री...

धार्मिक उल्लास के बीच खोले गए लाटू देवता मंदिर के कपाट, मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा-अर्चना…

चमोली: देवाल विकासखंड के वांण गांव में स्थित माँ नंदा के धर्मभाई लाटू देवता मंदिर के कपाट सोमवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दोपहर एक बजे मंदिर के पुजारी ने कपाट खोले। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर लाटू देवता की पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाटू धाम को प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।

मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप पर जागर, झोड़ा और झुमेला जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देकर अपनी आस्था और उल्लास व्यक्त किया। मंदिर परिसर “लाटू देवता की जय” के जयकारों से गूंज उठा।

लाटू देवता मंदिर नंदा देवी राजजात यात्रा से भी जुड़ा है और स्थानीय संस्कृति व परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर साल कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular