Homeराज्यउत्तराखण्डलोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की...

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की बैठक, क्षेत्रों में वोटर चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करने के दिए निर्देश।

पौड़ी – जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में जहां कम प्रतिशत मतदान हुआ है उन क्षेत्रों में वोटर चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज, घुडदौड़ी कॉलेज, भरसार, गढ़वाल विश्वविद्यालय सहित बड़े संस्थानों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने हर विकासखंड में वोटर चौपाल आयोजित हेतु नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तह कर वोटर चौपाल आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को रोस्टर के आधार पर बूथों में मतदान के लिए जनजागरूक अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि  मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जो-जो गतिविधियां की जाएगी उसकी फोटो और वीडियोग्राफी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, रैली का आयोजन कर  आम जनमानस को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करना सुनिश्चित करें।  जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग अधिक से अधिक  संख्या में अपना मत का प्रयोग कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular