Saturday, March 28, 2026
Homeअध्यात्मआस्थाबसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी घोषित,...

बसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि होगी घोषित, राज दरबार में धार्मिक अनुष्ठान शुरू…

चमोली – प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा की शुरुआत होती है। आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी।

 

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित करने के लिए नरेंद्रनगर राज दरबार में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद, बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही, तेल कलश गाडू घड़ा यात्रा की तिथि भी तय की जाएगी।

#CharDhamYatra2025 #Badrinath #Tehri #Gangotri #Yamunotri #AkshayaTritiya #BasantPanchami #ReligiousTradition #ChardhamPilgrimage #UttarakhandTravel

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular