Homeराज्यउत्तराखण्डमुनस्यारी में सीएम ने जनता व जवानों से किया संवाद, विकास योजनाओं...

मुनस्यारी में सीएम ने जनता व जवानों से किया संवाद, विकास योजनाओं की समीक्षा भी की

cm samwad

सीएम धामी आज एक दिवसीय दौरे पर मुनस्यारी पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा मुख्यमंत्री धामी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

मुनस्यारी में सीएम ने जनता और जवानों से किया संवाद

भव्य स्वागत के बाद सीएम धामी ने भारी संख्या में उपस्थित मुनस्यारी क्षेत्र की माताओं, बहनों और स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों से आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्रवासियों के स्नेह और समर्थन के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार निरंतर सीमांत अंचलों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

जवानों को राज्य सरकार की ओर से दी शुभकामनाएं 

मुख्यमंत्री धामी ने आईटीबीपी की 14वीं बटालियन, मुनस्यारी पोस्ट का भ्रमण किया। वहां जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने जवानों से मुलाकात कर सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की और कहा कि “आपके त्याग, अनुशासन और समर्पण से ही देश सुरक्षित है।” उन्होंने आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों को राज्य सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा भी की

मुनस्यारी में सीएम धामी ने विकास योजनाओं की समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, जनसमस्याओं और आधारभूत ढांचागत जरूरतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular