Homeराज्यउत्तराखण्डचीला रेंज में हुए सड़क हादसे में लापता महिला का शव हुआ...

चीला रेंज में हुए सड़क हादसे में लापता महिला का शव हुआ बरामद, वाहन के ट्रायल के दौरान हुआ था हादसा।

देहरादून/ऋषिकेश – चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी। जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक (SDO) चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में SDRF द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

आज सुबह तड़के ही SDRF द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था। मणिकांत मिश्रा, कमान्डेंट SDRF के आदेशानुसार SDRF के विशेषज्ञ गोताखोर द्वारा चीला पावर हाउस के निकट सर्चिंग आरम्भ की गई। वही दूसरी ओर राफ्ट द्वारा पुनः घटनास्थल से लेकर पावर हाउस तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ।

मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है। SDRF द्वारा बरामद शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular