Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में बैराज जलाशय से महिला और पुरुष का शव बरामद, पुलिस...

ऋषिकेश में बैराज जलाशय से महिला और पुरुष का शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

ऋषिकेश – देहरादून जनपद के ऋषिकेश बैराज जलाशय में लक्ष्मण झूला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक महिला और पुरुष का शव बरामद किया है। दोनों शवों की शिनाख्त हो चुकी है और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ऋषिकेश बैराज जलाशय में युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जलाशय से दोनों शवों को निकाला। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण ने बताया कि लक्ष्मण झूला थाना पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम बैराज जलाशय पहुंची, जहां एक के बाद एक दोनों शवों को जलाशय से बाहर निकाला गया।

जिनमें एक महिला और एक पुरुष का शव शामिल था। लक्ष्मण झूला थाने के एएसआई भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 28 वर्षीय रोहित पंवार, निवासी स्वीत गांव पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान 28 वर्षीय नीमा देवी, निवासी हिंडोलाखाल देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है।

रोहित दिल्ली की एक कंपनी में कार्यरत था और 1 मार्च को ऋषिकेश पहुंचा था, उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। घर न पहुंचने पर दिल्ली में रोहित की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि रोहित गंगा में कैसे पहुंचा।

नीमा देवी के बारे में हिंडोलाखाल के थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत ने बताया कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी, जिसकी गुमशुदगी भी दर्ज थी। जांच में यह पता चला कि नीमा देवी देवप्रयाग संगम पर नहाते वक्त गंगा में बह गई थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

#Rishikesh #PoliceInvestigation #LaxmanJhula #Dehradun #SDRF #BodyRecovery #MysteriousDeaths #MissingPerson #GangaRiver #RishikeshBarrage #UttarakhandNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular