Homeराज्यउत्तराखण्डअब्दुल मालिक से बनभूलपुरा हिंसा की भरपाई में जुटा प्रशासन, मलिक के...

अब्दुल मालिक से बनभूलपुरा हिंसा की भरपाई में जुटा प्रशासन, मलिक के ट्रस्ट की खंगाल रहा कुंडली।

नैनीताल – प्रशासन अब्दुल मलिक के मरियम एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की कुंडली खंगाल रहा है। इसमें बदलाव के तकनीकी पहलू को भी देखा जा रहा है। फिलहाल अब्दुल मलिक की भूमिधरी वाली अन्य भूमि का पता न लगने की भी बात कही जा रही है।

नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक का संपत्ति को नुकसान पहुंचने का नोटिस अब्दुल मलिक को दिया है। इसी तरह पुलिस भी संपत्ति के नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस देने की तैयारी कर रही है। उपद्रव के दौरान बनभूलपुरा थाना जलने के बाद उसके पुनर्निर्माण पर ही 58 लाख की राशि खर्च होनी है। अन्य संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई अब्दुल मलिक की किस संपत्ति से हो सकती है, उसका पता लगाने में सरकारी मशीनरी जुटी है।

इसमें कमलुवागांजा रोड स्थित पैरा मेडिकल कॉलेज बना है। यह कॉलेज मरियम एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से संचालित होता है। अब इस ट्रस्ट की कुंडली भी खंगाली जा रही है। अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें यह ट्रस्ट दिल्ली में पंजीकृत है। ट्रस्ट का चेयरमैन अब्दुल मलिक है। ट्रस्ट के समय सदस्य बने थे, उसमें भी बदलाव की बात कही जा रही है। ट्रस्ट के बायलॉज को भी देखा जा रहा है। इस संबंध में प्रशासन ट्रस्ट से जुड़े अभिलेखों की पड़ताल कर रहा है।

ट्रस्ट में बदलाव समेत चेयरमैन हटाने की बात के विधिक पहलू को भी देखा जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular