Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार के चर्चित मुस्लिम फंड कांड मामले में गैंगस्टर एक्ट में फरार...

हरिद्वार के चर्चित मुस्लिम फंड कांड मामले में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।

हरिद्वार – हरिद्वार के ज्वालापुर में हुए चर्चित मुस्लिम फंड कांड मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था, लेकिन गैंगस्टर एक्ट में शिकंजा कसते ही फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पिछले साल जनवरी माह में मुस्लिम फंड संचालक अब्दुल रज्जाक सैकड़ों खाताधारकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया था। कुछ दिन बाद पुलिस ने अब्दुल रज्जाक, उसके साथी नसीम उर्फ मुन्ना, मसरूर निवासीगण सराय ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया था। रज्जाक ने विदेश से आने वाले काले धन को सफेद करने और पुरानी करेंसी को बदलने के के लिए मोटा मुनाफा मिलने के लालच में करोड़ों रुपये आगे कमीशन के तौर पर दे दिए थे। पैसे फंसने के बाद वह फरार हो गया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
कुछ महीने बाद नसीम उर्फ मुन्ना, मसरूर जमानत पर बाहर आ गए थे। पुलिस ने कुछ ही समय बाद गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए शिकंजा कसा था। गैंगस्टर लगते ही जमानत पर बाहर आए आरोपी फरार हो गए थे। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम आरोपी नसीम उर्फ मुन्ना को सराय से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular