Homeराज्यउत्तराखण्डझगड़े में दुकानदार के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने का...

झगड़े में दुकानदार के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, मदद करने वाला चाचा फरार।

हरिद्वार – हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र के लालजीवाला में ग्राहक को लेकर हुए झगड़े में दुकानदार के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हालाकि आरोपी की मदद करने वाला उसका चाचा अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

नगर कोतवाली निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बीते सोमवार रात लालजीवाला में रामजीत (50 वर्ष) निवासी ग्राम सीसई जनपद अलीगढ़ यूपी हाल निवासी लालजीवाला और उसके पुत्र दिनेश (20 वर्ष) पर केदार उर्फ खैरिया पुत्र बुधई निवासी बदायूं यूपी हाल पता झुग्गी झोपड़ी लालजीवाला ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। जिसमें दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी केदार और उसका चाचा अतर सिंह मौके से फरार हो गए थे। रामजीत की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी थी। निरीक्षक केएस राणा ने बताया कि मंगलवार की देर रात आरोपी केदार उर्फ खैरिया को चमगादड़ टापू से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है। बताया कि रामजीत और आरोपी केदार झुग्गी-झोपड़ी में ही परचून की दुकान चलाते हैं। ग्राहक को लेकर कहासुनी होने पर केदार के चाचा अतर सिंह का झगड़ा हो गया था। अतर सिंह ने अपने भतीजे केदार उर्फ खैरिया को बुला लिया। उसने नशे की हालत में रामजीत पर चाकू से कई वार किए और बीच बचाव कराने आए उसके पुत्र दिनेश पर भी हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular