Homeराज्यउत्तराखण्डभव्य तरीके से होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन , खिलाड़ियों को...

भव्य तरीके से होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन , खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष सम्मान….

देहरादून : 38वें राष्ट्रीय खेलों का जितना भव्य आगाज हुआ था, उसी तरह समापन समारोह भी उतना ही शानदार और यादगार बनाने की तैयारी है। उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड्स पर कब्जा किया है, जिसे समापन समारोह में विशेष सम्मान देने के लिए एक स्क्रीन प्ले (गेम्स रीकैप) दिखाया जाएगा। इस स्क्रीन प्ले में आयोजन की शुरुआत से लेकर अंत तक की गतिविधियों की झलक होगी।

समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा और खेल मंत्री रेखा आर्या भी इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपने विचार रखेंगे।

समारोह को संगीत से सजाएंगे बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर और कुमाऊनी कलाकार

समापन कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर, कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देंगे। ये कलाकार समारोह में रंग और जोश भरने के लिए मंच पर होंगे। गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समापन समारोह के आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं।

योगासन और मलखंब की विशेष प्रस्तुतियां

इस बार समापन समारोह में कुछ खास होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहली बार योगासन को राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बनाया गया है, जो आने वाले एशियन गेम्स में भी शामिल होगा। इस अवसर पर योगासन और मलखंब की विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो खेलों के महत्व और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करेंगी।

15,000 से ज्यादा लोग होंगे उपस्थित

समारोह में आम जनता की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है। खेल मंत्री आर्या ने बताया कि स्टेडियम में 15,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य कार्यक्रम से पहले कुमाऊनी अभिनेत्री श्वेता महारा और दिगारी ग्रुप की प्रस्तुतियां होंगी, जबकि औपचारिक आयोजन के बाद बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर अपनी आवाज से समां बांधेंगे।

राष्ट्रीय खेलों का फ्लैग अगला मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा

समापन समारोह के दौरान राष्ट्रीय खेलों का फ्लैग अगले मेजबान राज्य को सौंपा जाएगा। हालांकि अगला मेजबान राज्य कौन होगा, इसका निर्णय भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा किया जाएगा, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। उत्तराखंड को यह फ्लैग गोवा से प्राप्त हुआ था।

सड़क यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम

पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए, खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार स्टेडियम के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। समापन समारोह में यातायात जाम की समस्या से बचने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।

खेल मंत्री का संदेश

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “आमतौर पर राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह का कार्यक्रम औपचारिक होता है, लेकिन इस बार हमारे खेलों का भव्य आयोजन और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखे जाने के बाद समापन समारोह को भी उतना ही यादगार बनाया जाएगा।”

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments