Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बाघ का आतंक, घर के आंगन से 4 वर्ष के...

देहरादून में बाघ का आतंक, घर के आंगन से 4 वर्ष के बच्चे को उठाकर ले गया बाघ।

देहरादून – राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है, यहां राजपुर क्षेत्र से एक चार वर्षीय बालक को बाघ घर के आंगन से उठाकर ले गया।

जानकारी अनुसार थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है। पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular