Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी: आंगन में खेल रहे मासूम को गुलदार ने दबोचा, मां की...

टिहरी: आंगन में खेल रहे मासूम को गुलदार ने दबोचा, मां की बहादुरी से बची जान

टिहरी: प्रतापनगर ब्लॉक के ओनाल गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब चार वर्षीय मासूम गणेश पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। बच्चा आंगन में खेल रहा था, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उस पर झपट्टा मारा।

गणेश की मां अंगूरी देवी ने साहस का परिचय देते हुए गुलदार से भिड़कर अपने बेटे की जान बचा ली। पूर्व प्रधान दलवीर सिंह राणा के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे की है। बच्चा अपनी मां के साथ आंगन में था, तभी गुलदार ने आकर बच्चे को दबोच लिया। अंगूरी देवी ने बिना डरे शोर मचाया और गुलदार से भिड़ गईं। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे, जिससे गुलदार बच्चे को छोड़कर भाग गया।

हमले में बच्चे के सिर और कान में गंभीर चोटें आई हैं। पहले उसे सीएचसी चौंड लाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल और वहां से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

गांव में गुलदार का यह पहला हमला नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की आवाजाही हो रही है, जिससे लोग डरे हुए हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से परहेज कर रहे हैं।

रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है और जल्द ही ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे ताकि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular