Homeराज्यदिल्लीसुमेश शौकीन की AAP में एंट्री, दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका....

सुमेश शौकीन की AAP में एंट्री, दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका….

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक दलों के बीच दल-बदल की राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद सुमेश शौकीन को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका जोरदार स्वागत किया।

सुमेश शौकीन ने AAP में शामिल होते हुए कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी से जुड़ने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि पार्टी ने ग्रामीण इलाकों और देहात को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए काफी काम किया है। उन्होंने कहा, “AAP ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और सुविधाओं को लेकर एक ऐसा काम किया है, जो पहले कभी नहीं हुआ। यही कारण है कि मैं आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूं।”

सुमेश शौकीन ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के 15 साल के कार्यकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “शीला दीक्षित को यह तक नहीं पता था कि दिल्ली में खेती भी होती है। उनके शासनकाल में देहात और ग्रामीण इलाकों की अनदेखी की गई।” शौकीन ने उम्मीद जताई कि आम आदमी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों की चिंता करती है और वह दिल्ली के विकास में योगदान देंगे।

अरविंद केजरीवाल का स्वागत संदेश
अरविंद केजरीवाल ने सुमेश शौकीन का स्वागत करते हुए कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि दिल्ली के देहाती इलाकों से जुड़ा हुआ एक बड़ा नेता हमारी पार्टी में शामिल हो रहा है। सुमेश शौकीन ने दिल्ली की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और मैं उनका स्वागत करता हूं। उनका अनुभव और नेतृत्व हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा।”

कैलाश गहलोत पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया
इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सीनियर नेता कैलाश गहलोत के इस्तीफे को लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है। गहलोत ने बीते रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह BJP में शामिल हो सकते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “कैलाश गहलोत स्वतंत्र हैं, वह जहां चाहें जा सकते हैं।” केजरीवाल ने यह भी कहा कि पार्टी किसी को भी रोकने या दबाव डालने का काम नहीं करती है और सभी को अपनी राह चुनने की स्वतंत्रता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular