Saturday, March 14, 2026
Home उत्तराखण्ड देहरादून यमुना नदी के टापू पर फंसे 11 लोगों का सफल रेस्क्यू, SDRF...

यमुना नदी के टापू पर फंसे 11 लोगों का सफल रेस्क्यू, SDRF और पुलिस की तत्परता से टली अनहोनी

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक राहत भरी खबर सामने आई है। डाकपत्थर चौकी क्षेत्र में यमुना नदी के टापू पर फंसे 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

घटना अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी की है, जहां गुरुवार सुबह मजदूरी के लिए पहुंचे कुछ पुरुष और महिलाएं अचानक बढ़ते जलस्तर के कारण नदी के बीच टापू पर फंस गए। चारों ओर पानी भरने से वे वापस किनारे नहीं लौट सके।

रेस्क्यू ऑपरेशन की तेज़ी से बची जानें

स्थानीय लोगों की सूचना पर डाकपत्थर पुलिस, SDRF और जल पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। कुछ ही देर में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रेस्क्यू किए गए 11 लोगों में 7 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी मजदूरी के लिए आए थे और डुमेट (कोतवाली विकासनगर) क्षेत्र के निवासी हैं।

लोगों ने जताया आभार

रेस्क्यू के बाद सभी लोगों ने उत्तराखंड पुलिस और राहत टीमों का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो हालात गंभीर हो सकते थे।

 रेस्क्यू किए गए लोगों के नाम:
  • कालीचरण
  • अजीत कुमार
  • बिट्टू
  • विक्की
  • अशोक
  • सूर्य
  • जगबीर
  • हेमलता
  • नीरज
  • चंद्रावती
  • कल्पना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2