Homeराज्यउत्तराखण्डएमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र में गलत जानकारी देने...

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्त कार्रवाई, क्षेत्र में गलत जानकारी देने पर सुपरवाइजर को किया सस्पेंड।

देहरादून – एमडीडीए के सुपरवाइजर द्वारा क्षेत्र में गलत जानकारी देने पर प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने एक्शन लिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सुपरवाइजर को सस्पेंड कर दिया है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने पूरे मामले की जांच के लिए अधिशासी अभियंता को जांच अधिकारी को नियुक्त किया है।

बता दें गुरुवार को अवनीश मजूमदार अपनी पत्नी के साथ एमडीडीए कार्यालय में उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से मिले। उनके द्वारा उपाध्यक्ष को बताया गया ग्राम जसपुर पुरूकुल देहरादून में उनके द्वारा बनाए जा रहे भवन के सम्बन्ध में प्राधिकरण में एक वाद दायर किया गया है। उनके द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में बताया गया कि क्षेत्रीय सुपरवाईजर द्वारा निर्माण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि यह क्षेत्र प्राधिकरण की सीमा में नहीं आता है, इसलिए निर्माण कार्य को कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments