Homeराज्यउत्तराखण्डनशा तस्करों पर एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी, 263 ग्राम स्मैक के...

नशा तस्करों पर एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी, 263 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड की मित्र पुलिस द्वारा ड्रग फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते एसटीएफ ने 263 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई स्मैक की कीमत लगभग 78 लाख रुपए बताई जा रही है जिसके साथ ही एक 55 वर्षीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस बात को लेकर एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा कि पिछले सप्ताह भी हमारी टीम द्वारा डेढ़ किलो स्मैक के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया था और इसी क्रम में ए.एन.टी.एफ देहरादून की टीम ने 263 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसे लेकर थाना डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अभी तस्कर से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments