Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादूनचार साल के बच्चे की हत्यारी सौतेली मां गिरफ्तार, इसलिए मासूम को...

चार साल के बच्चे की हत्यारी सौतेली मां गिरफ्तार, इसलिए मासूम को उतारा था मौत के घाट

katil

डोईवाला में 4 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बच्चे की हत्या उसी की सौतेली मां ने की थी। पुलिस ने हत्या करने वाली सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चार साल के बच्चे की हत्यारी सौतेली मां गिरफ्तार

घटना डोईवाला के बुल्ला वाला की है जहां राहुल कुमार अपने 4 वर्ष से पुत्र के साथ रहता था। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने शिमला बाईपास रोड अंबेडकर कॉलोनी निवासी प्रिया के साथ दूसरी शादी की थी।

पुलिस को दी तहरीर में राहुल ने बताया कि 27 अक्टूबर सुबह वो अपनी ड्यूटी पर चला गया था। इस बीच प्रिया ने उसे फोन कर बताया कि उसका बेटा गिर गया है और उसे बहुत चोटें आई हैं। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां बच्चे की मौत हो गई।

मासूम के साथ क्रूर व्यवहार करती थी सौतेली मां

राहुल द्वारा प्रार्थना पत्र में बताया गया कि प्रिया उसके बेटे के साथ काफी क्रूर व्यवहार करती थी। वो उसको छोटी-छोटी बात पर मारती-पीटती थी। पुलिस द्वारा जब प्रिया से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार करते हुए कहा कि उसने गुस्से में आकर विवान को धक्का दिया। फर्श पर गिरने से उसको गंभीर चोटे लगी जिस कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular