Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण में पहली बार राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, 10 देशों के...

गैरसैंण में पहली बार राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, 10 देशों के राजदूत होंगे शामिल – सीएम धामी करेंगे योगाभ्यास

गैरसैंण/देहरादून: उत्तराखंड सरकार इस वर्ष 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में करने जा रही है। यह पहला मौका होगा जब गैरसैंण में योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित होगा और इसमें 10 देशों के राजदूतों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं योगासन कर आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगे।

आयुष विभाग को कार्यक्रम की अनुमति मिल चुकी है, और आयोजन की तैयारियां भराड़ीसैंण विधानसभा भवन परिसर में शुरू कर दी गई हैं। सचिव आयुष दीपेंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि योग को लेकर पूरे प्रदेश में एक माह पहले से जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य सरकार इस बार योग को प्रकृति से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। झीलों, नदियों और अन्य प्राकृतिक स्थलों से योग का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे लोगों को प्राकृतिक वातावरण में योग का महत्व समझाया जा सके।

सभी जिलों में स्कूलों में योग आधारित चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।

जिलास्तरीय योग दिवस कार्यक्रम भी एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं।

हर जिले में एक योग पार्क बनाया जा रहा है, जहां स्थानीय लोग प्रतिदिन योग का अभ्यास कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गैरसैंण से दिया जाने वाला यह संदेश, न केवल प्रदेश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड को योग भूमि के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular