Homeराज्यउत्तराखण्डग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) मे सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस,मुख्यमंत्री...

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) मे सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस,मुख्यमंत्री ने जनपद को दी बड़ी सौगात….

चमोली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण, गैरसैंण (चमोली) में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड राज्य के निर्माण के 24 वर्षों की पूर्णता और रजत जयंती वर्ष की शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 24 वर्षों में उल्लेखनीय विकास की दिशा में प्रगति की है। उन्होंने कहा, “इन 24 वर्षों में उत्तराखंड तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हुआ है, और आने वाले दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।”

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में पुलिस और एनसीसी जवानों द्वारा सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया, जहां विकासमुखी और कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को शॉल और पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के विकास की दिशा की भी सराहना की, खासकर केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान, और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की तेज़ी से हो रही प्रगति की बात की। उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना और वाइब्रेंट विलेज योजना का भी उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण, मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना और मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और भूमि अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया कि राज्य का विकास जारी रहेगा और राज्य रजत जयंती वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular