Homeराज्यउत्तराखण्डशिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बर्फबारी, मंदिर की सुंदरता में लगे...

शिव पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में बर्फबारी, मंदिर की सुंदरता में लगे चार चांद…

रुद्रप्रयाग – विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम सहित अन्य हिमालयी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे न केवल तीर्थस्थल बल्कि निचले क्षेत्रों में भी बारिश जारी है। त्रियुगीनारायण, शिव पार्वती विवाह स्थल और माँ गौरा मंदिर गौरीकुंड में भी बर्फबारी के दृश्य देखे जा रहे हैं, जिससे इन मठ मंदिरों की भव्यता और भी निखर गई है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी के कारण आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, और ठंड भी अत्यधिक बढ़ गई है।

 

केदारनाथ धाम में दो फीट तक बर्फ गिर चुकी है, जिससे पुरे क्षेत्र की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं। विद्युत व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी बर्फबारी के बीच बिजली पोलों पर चढ़कर तारों को ठीक करने में जुटे हैं। वहीं, आईटीबीपी के जवान भी मंदिर की सुरक्षा में तैनात हैं। इसके अलावा, गौरीकुंड, त्रियुगीनारायण और चोपता-दुगलबिट्टा जैसे अन्य पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी हो रही है।

वहीं, निचले इलाकों में कल दोपहर से लगातार बारिश हो रही है, जिससे ठंड और भी बढ़ गई है। इस मौसम में ग्रामीण इलाकों में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं, और मवेशियों के लिए चारे की कमी भी महसूस हो रही है।

#SnowfallInKedarnath #RudraprayagWeather #HimalayanSnowfall #ColdWeather #RainAndSnow #Trijuginarayan #Gaurikund #ChoptaSnowfall #WinterInUttarakhand

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular