Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में सपेरों के गैंग का पर्दाफाश, बंद घरों को बनाते थे...

हल्द्वानी में सपेरों के गैंग का पर्दाफाश, बंद घरों को बनाते थे निशाना, 25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

हल्द्वानी : हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी खुद को सपेरा बताकर इलाके में घूमते थे और फिर बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

हल्द्वानी में सपेरों के गैंग का पर्दाफाश

हल्द्वानी में पुलसि ने सपेरों के गैंग का पर्दाफाश किया है। सपेरा बनाकर गली-गली घूमरप बंद घरों में चोरी करते थे। इस गैंग के तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए हैं एसएसपी नैनीताल मन्जूनाथ टीसी ने पूरी टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया है।

बंद घरों को बनाते थे निशाना

दरअसल हल्द्वानी के हरिपुर मोतिया और मुखानी क्षेत्र में हाल ही में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। पीड़ित परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी मन्जूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और संदिग्ध बाइक सवारों की तलाश शुरू की।

25 लाख के जेवर और बर्तन बरामद

पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने बेल बाबा मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सपेरा का काम करते हैं और घूमने के बहाने हल्द्वानी आए थे रात के समय बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल और अन्य सामान बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular