Homeराज्यउत्तराखण्डबरेली से किच्छा स्मैक सप्लाई करने आया तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे...

बरेली से किच्छा स्मैक सप्लाई करने आया तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे , भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद….

रुद्रपुर : किच्छा कोतवाली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मिलकर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 263 ग्राम स्मैक बरामद की है। आरोपी बरेली से किच्छा स्मैक की सप्लाई करने आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम किच्छा-सितारगंज रोड स्थित श्रीहरी अस्पताल के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध युवक को आते देखा, जो चेकिंग देखकर अचानक भागने लगा। शक होने पर टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन युवक तेजी से भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से 263 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी ने अपनी पहचान मशरुर खान, निवासी ग्राम बेहरा, थाना फरीदपुर, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में की। आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक बरेली से लाकर किच्छा में किसी व्यक्ति को देने वाला था। पुलिस के मुताबिक, इस स्मैक की खेप उसे मुन्ने उर्फ तैमूर उर्फ भोले ने दी थी, जिसे दरऊ चौक पर किसी को सौंपना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular