Friday, March 27, 2026
Homebig newsदेहरादून: प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई 91 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा,...

देहरादून: प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई 91 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

देहरादूनदेहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरूवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न अवसरों पर शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत इन योजनाओं से सम्बन्धित भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास की गई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को इन परियोजनाओं की निरन्तर निगरानी कर निर्धारित समय पर इन्हें पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, परन्तु अभी उनका लोकार्पण नहीं हुआ है, ऐसी परियोजनाओं का शीघ्र से शीघ्र लोकार्पण कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को परियोजना का उचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गतिमान परियोजनाओं में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रो एक्टिव होकर कार्य करें।

Image

नियोजन विभाग को परियोजनाओं की मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि एक से अधिक विभागों से सम्बन्धित परियोजनाओं को विभाग आपसी तालमेल के साथ समस्याओं का निस्तारण कर परियोजना को पूर्ण कराएं। उन्होंने नियोजन विभाग को भी प्रधानमंत्री के शिलान्यास से सम्बन्धित परियोजनाओं की नियमित रूप से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने एमडी यूजेवीएनएल को लखवाड़ बहुद्देश्यीय परियोजना पर तेजी से कार्य करने हेतु केन्द्रीय जल आयोग को शीघ्र डिजाइन और शेड्यूल उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

Image

प्रधानमंत्री ने किया था 91 परियोजनाओं का शिलान्यास

बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों की ₹ 22015.76 करोड़ लागत की कुल 91 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जिनमें से 18 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। 06 का लोकार्पण हो चुका है, 12 का लोकार्पण होना अभी बाकी है। 73 परियोजनाओं का कार्य विभिन्न स्तरों पर गतिमान है, जिनमें से अधिकतर परियोजनाएं मार्च 2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular