Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर...

हरिद्वार में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण l

हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एसीएमओ के ड्राइवर मुकेश ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पिंकी शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और उनकी एक आठ वर्षीय बेटी भी है। वहीं मुकेश के पहले से दो बेटे भी हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular