HomeUncategorizedShocking## 61.5 फीसदी लोग नहीं जानते प्यार के इजहार का तरीका...

Shocking## 61.5 फीसदी लोग नहीं जानते प्यार के इजहार का तरीका…

happy-couple-romantic-moods

मैच मेकिंग सर्विस शादी डॉट कॉम ने आजकल के भारतीय युवाओं की मानसिकता को समझने के लिए सर्वे किया। जब भारतीय पुरुषों से पूछा गया कि क्या वे अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने में विश्वास रखते हैं? इस पर 91.6 फीसदी लोगों का जवाब हां था, 0.9 फीसदी लोगों ने इस सवाल के जवाब में नहीं कहा, जबकि 7.5 फीसदी लोगों ने कहा, कर सकते हैं।

जब इन युवकों से पूछा गया कि क्या वह बार-बार अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करते हैं? तो 21.3 फीसदी शादीशुदा पुरुषों ने कहा कि वह अक्सर ऐसा करते हैं। करीब 33.4 फीसदी लोगों ने कहा कि वे विशेष मौकों पर ऐसा करते हैं। इस सवाल पर 45.3 फीसदी लोगों का जवाब था कि उन्होंने कब ऐसा किया, इस बारे में उन्हें पता नहीं।

जब इन युवकों से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने प्यार के इजहार में परेशानी महसूस होती है? इस पर 61.5 फीसदी शादीशुदा पुरुषों ने कहा कि हम अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं, हमें यह बताना नहीं आता। करीब 30.4 फीसदी लोगों ने कहा कि उनमें अपने पार्टनर के लिए प्यार का इजहार करने की भावना स्वाभाविक रूप से नहीं आती, जबकि 8.1 फीसदी लोगों ने कहा, नहीं, यह बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है।

जब भारतीय युवकों से पूछा गया कि अगर उन्हें कुछ अलग ढंग से प्यार का इजहार करने का मौका दिया जाए तो क्या वह ऐसा करना चाहेंगे? इस पर 74.6 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। 17.5 फीसदी लोगों ने कहा कि यह अलग-अलग चीजों पर निर्भर करेगा। 7.9 फीसदी लोगों ने कहा कि हम इसके बारे में सोचेंगे। ऑनलाइन सर्वेक्षण में 24 से 32 साल की उम्र के युवाओं के 6,730 जवाब आए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments