Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीशादी-मुंडन में परोसी शराब तो लगेगा भारी जुर्माना, परिवार का होगा सामाजिक...

शादी-मुंडन में परोसी शराब तो लगेगा भारी जुर्माना, परिवार का होगा सामाजिक बहिष्कार

jurmana

देवभूमि के पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ते शराब के चलन को रोकने के लिए अब ग्रामीणों ने खुद ही कमर कसनी शुरू कर दी है। शराब के विरूद्ध उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक ग्राम लोदाडा के लोगों ने एक ठोस कदम उठाया है। ग्रामीणों की इस पहल के अनुसार लोदाडा के ग्राम प्रधान कविता बुटोला सहित अन्य लोगों ने एक फैसला लिया है। फैसला ये है कि शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों में शराब परोसने वालों पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके समारोह में कोई ग्रामवासी भी शामिल नहीं होगा।

शादी-मुंडन में परोसी शराब तो लगेगा भारी जुर्माना

उत्तरकाशी के लोदाडा के ग्राम प्रधान कविता बुटोला, महिला मंगल दल और युवा मंगल दल ने ग्राम वासियों ने शराब प्रतिबंध को लेकर एक बैठक आयोजित की। बैठक में तय किया गया कि शादी विवाह, चूड़ाकर्म संस्कार आदि कार्यक्रमों में शराब नहीं परोसी जाएगी। बैठक में इन समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पास किया।

जुर्माने के साथ ही परिवार का भी किया जाएगा बहिष्कार

अगर किसी भी परिवार के यहां विवाह और चूडाक्रम संस्कार कार्यक्रम में शराब के सेवन की शिकायत मिली तो उसके कार्यक्रम में कोई भी ग्रामवासी शमिल नहीं होगा। इसके साथ परिवार पर 51 हजार रुपये जुर्माना दंड के तौर पर लगेगा।ऐसे परिवार का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। दण्डित परिवार भी ग्रामवासियों के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने का अधिकारी नहीं होगा।

शराब पीने के कारण गांव में होते हैं लड़ाई-झगड़े

ग्राम प्रधान का कहना है कि शराब पीना स्वास्थ्य और समाज दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने बताया कि पूर्व में गांव में हुए शादी समारोह में जब-जब भी लोगों को शराब परोसी गई तब ही अकसर लोगों में लड़ाई-झगड़े हुए हैं। जिसके वजह से लोगों में डर का माहौल भी बन गया है।

वहीं लोग अपने बच्चों और युवाओं के भविष्य को लेकर भी खौफ में है कि अगर शराब का चलन इसी तरह से चलता रहा तो बच्चे आगे कैसे बढ़ सकेंगे। युवा रोजगार की बजाए नशे की जद में आकर अपराधों में फंस जाएंगे। युवाओं के भविष्य को लेकर लिए गए इस फैसले की अन्य गांव के लोग भी सराहना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular