Homeराज्यउत्तराखण्डवरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी की मुख्य सचिव पद पर तैनाती लगभग...

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी की मुख्य सचिव पद पर तैनाती लगभग तय, राज्य की होंगी पहली महिला मुख्य सचिव।

देहरादून – उत्तराखंड को जल्द ही पहली महिला मुख्य सचिव मिलेगी।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी की मुख्य सचिव पद पर तैनाती लगभग तय है।

राज्य के मौजूदा मुख्य सचिव डा. एसएस संधू छह माह के सेवा विस्तार के बाद 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सबसे वरिष्ठ हैं।

उनकी इस पद पर ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है।

यदि ऐसा होता है तो वो राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।

1988 बैच के अधिकारी राधा रतूड़ी की गिनती ईमानदार और न्यायप्रिय अधिकारी के रूप में होती है।

उत्तराखंड राज्य देश को पहली महिला डीजीपी भी दे चुका है।

कंचन चौधरी भटटाचार्य 2004 में राज्य की पुलिस प्रमुख बनीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments