देहरादून – प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत डेढ़ करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक के दो गांव में मृतकों के खाते में पैसे दर्शाए गए, जिनकी मौत 6 महीने पहले हो चुकी थी। ऐसे में यह संख्या 200 के करीब है।

उन्होंने संदेह जताया हैं कि मसूरी विधानसभा से विधायक गणेश जोशी विभागीय मंत्री हैं उनकी भी इसमें संलिप्तता हो सकती है इसकी जांच की जाए। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस तरह की खबरें पूरे प्रदेश भर से आ रही हैं। जिसमें करोड़ों का घोटाला हो सकता है।
वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती है। यदि इस तरह का मामला है और अधिकारियों की मिलीभगत से यह मामला हुआ होगा तो इस पर इस पर राज्य सरकार कठोर से कठोर कार्यवाही करेगी।

