नई दिल्ली – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में वांछित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आतंकी जावेद अहमद मट्टू पर 10 लाख रुपये का इनाम था। मट्टू हिजबुल का कमांडर है और पाकिस्तान भी जा चुका है। वह सोपोर का रहने वाला है। हाल ही में सोपोर में उसके भाई ने घर में तिरंगा लहराया था, जो काफी वायरल हुआ था।