Homeराज्यउत्तराखण्डदुखद: नहीं रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह...

दुखद: नहीं रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी, सीएम धामी ने जताया शोक।

देहरादून – उत्तराखंड बीजेपी के लिए एक दुखद खबर है। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन का समाचार सामने आया है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका अहम योगदान रहा था। भाजपा के प्रमुख नेता व पूर्व मंत्री व विधायक मोहन सिंह रावत गांववासी का शुकवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका कैलाश हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सरल – सहज व सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले गांववासी विशेष तौर पर लोकप्रिय रहे। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा है।

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular