रुद्रप्रयाग मे अब भूस्खलन से पहले मिलेगा तबाही का अलर्ट!
उत्तराखंड: उत्तराखंड का रुद्रप्रयाग जिला अब भूस्खलन का पूर्वानुमान पाने वाला राज्य का पहला और देश का चौथा जिला बन गया है।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने यहां भूस्खलन को लेकर आधिकारिक बुलेटिन जारी करना शुरू कर दिया है। रुद्रप्रयाग जिले में 1509 भूस्खलन-प्रवण जोन चिह्नित हैं, जबकि पूरे राज्य में ये आंकड़ा 14780 है।
GSI पिछले तीन वर्षों से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में परीक्षण कर रहा था। अब यह पूर्वानुमान प्रणाली विधिवत रूप से शुरू हो गई है।
जीएसआई का कहना है कि रुद्रप्रयाग पूरा उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र का पहला जिला है जिसका भूस्खलन चेतावनी बुलेटिन अब सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है। यह जानकारी GSI ने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा की है।