HomeUncategorizedपरिवहन महासंघ के आह्वान पर पूरे गढ़वाल में चक्का जाम, यात्री परेशान

परिवहन महासंघ के आह्वान पर पूरे गढ़वाल में चक्का जाम, यात्री परेशान

chakka jam garhwal

आज पूरे गढ़वाल मंडल में चक्का जाम किया गया है। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन महासंघ के आह्वान पर ये चक्का जाम किया गया है। जिसे देहरादून और पर्वतीय यूनियनों का भी समर्थन मिला है।

परिवहन महासंघ के आह्वान पर गढ़वाल में चक्का जाम

व्यावसायिक वाहनों पर दो साल के टैक्स की छूट देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर बीते काफी समय से वाहन चालक आंदोलन कर रहे हैं। मांगे ना मानी जाने के कारण आज परिवहन महासंघ ने पूरे गढ़वाल मंडल में चक्का जाम का आह्वान किया है।

जिसे देहरादून और पर्वतीय क्षेत्रों की यूनियनों का भी समर्थन मिला है। आज ट्रांसपोर्टरों ने ऋषिकेश में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का संचालन रोक दिया है। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सभी जीप और टैक्सियों का संचालन ठप

गढ़वाल मंडल में चक्का जाम है इसीलिए सभी जीप और टैक्सियों का संचालन ठप है। ऐसे में देहारदून से पहाड़ जाने वाले और पहाड़ से देहरादून आने वाले लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है।

चक्का जाम को लेकर कर्णभूमी टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन मोहन नवानी का कहना है कि हड़ताल को सभी चालकों पर छोड़ा गया है। जबकि जय माँ जिलासू चंडीका टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंडारी का कहना है कि हड़ताल को उनका पूरा समर्थन है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular