Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा , पिकअप वाहन अलकनंदा नदी में गिरा,...

बदरीनाथ हाईवे पर सड़क हादसा , पिकअप वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, दो लोग घायल….

चमोली : उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। पिकअप वाहन रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था और उसमें सब्जी लोड की गई थी, जो बेची जाने वाली थी।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि खांकरा से कुछ दूरी पर सम्राट होटल के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन में सवार दो घायलों को रेस्क्यू किया। वाहन संख्या यूपी 20 बीटी 2690 सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा था।

घायलों में से एक, 40 वर्षीय आखिर, निवासी बागुवाला मंडावली नजीबाबाद (यूपी), और 28 वर्षीय साहेब पुत्र शकील गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू कर जिला हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular