Homeराज्यउत्तराखण्डलच्छीवाला में सड़क हादसा , सांडों के संघर्ष ने छीन ली दो...

लच्छीवाला में सड़क हादसा , सांडों के संघर्ष ने छीन ली दो युवकों की जिंदगी…..

देहरादून : सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से एक स्कूटी की टक्कर हो गई, जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब आठ बजे हुआ, जब दोनों युवक डोईवाला से लच्छीवाला अपने घर लौट रहे थे। मृतक युवकों की पहचान वीरेंद्र क्षेत्री (40) और विजय लोधी (32) के रूप में हुई है।

लच्छीवाला पेट्रोल पंप के पास अचानक सड़क पर लड़ रहे दो सांडों से स्कूटी की टक्कर हो गई। इससे स्कूटी रपटते हुए सड़क पर काफी दूर तक फिसल गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 सेवा और पुलिस को सूचित किया। दोनों युवकों को सीएचसी डोईवाला भेजा गया, जहां वीरेंद्र की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया, जबकि विजय का उपचार सीएचसी डोईवाला में ही किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी के अनुसार, इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular