Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादूनदून में सड़क हादसा: कार और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की...

दून में सड़क हादसा: कार और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल; चालक फरार

देहरादून (पटेलनगर): राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मेंहूवाला क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे का विवरण

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात मेंहूवाला निवासी कमल (ई-रिक्शा चालक), कालू, दिलशाद और राजू ई-रिक्शा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की मौत, तीन का इलाज जारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने वहां राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कार चालक मौके से फरार, कार ज़ब्त

हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को ज़ब्त कर आईएसबीटी चौकी भिजवा दिया है। फरार चालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

चौकी में परिजनों का हंगामा

सोमवार सुबह मृतक और घायलों के परिजन आईएसबीटी चौकी पहुंचे और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

पुलिस का बयान 

आईएसबीटी चौकी प्रभारी हर्ष अरोड़ा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular