Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट जारी, ये बने अध्यक्ष

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट जारी, ये बने अध्यक्ष

हाईकोर्ट

उत्तराखंड हाई कोर्ट के बार एसोसिएशन के चुनाव देर रात तक हुए नतीजे घोषित कर दिए हैं। अध्यक्ष पद पर दिनेश रावत ने जीत दर्ज की है जो दूसरी बार हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं।

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट जारी

उत्तराखंड में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव का रिजल्ट आ गया है। इस बार भी दिनेश रावत ने जीत हासिल की है। उन्होंने डीके जोशी को हराया है जबकि अध्यक्ष पद पर 4 लोग चुनाव मैदान में थे। वहीं सचिव पद पर कड़ी टक्कर में सौरभ अधिकारी ने जीत दर्ज की है जिन्होंने अक्षय लटवाल को कड़े मुकाबले में हराया है।

सुशील वशिष्ठ बने उपाध्यक्ष 

चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर सुशील वशिष्ठ ने जीत दर्ज की। जूनियर में मीना बिष्ट ने जीत हासिल की है और कोषाध्यक्ष पद पर सुभर रस्तोगी जीत दर्ज की है। आपको बतादें की उत्तराखंड हाई कोर्ट के बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह 10 से वोटिंग हुई कुल 1800 वोटरों में 1050 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

दिनेश रावत ने कहा कि अपनी जिम्मेदारियां पूरी तरह से निभाई है मैंने और कभी भागा नहीं हूं और मैं हमेशा से डट के मुकाबला किया है और पिछले कार्यकाल में भी देखा है किस तरीके से मैंने कार्य किए थे मैं अकेले नहीं हूं इस वक्त मेरे साथ इतने सारे मतदाता और अधिवक्ता मेरे साथ खड़े हैं उन परिस्थितियों को मुकाबला अपने साथियों के साथ खड़े होकर करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular