Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीसहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों के लिए रेस्क्यू टीम रवाना, खराब मौसम...

सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों के लिए रेस्क्यू टीम रवाना, खराब मौसम के चलते रास्ता भटक गए थे ट्रैकर।

देहरादून – सहस्त्रताल ट्रैकिंग में गए दल में कनार्टक के 18 सदस्य एवं महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाईड शामिल।

अभी तक चार सदस्यों की मृत्यु , बाकी के सदस्यों की फसें होने की सूचना।

वायु सेना के माध्यम से हेली रेसक्यू अभियान संचालित करने का किया गया अनुरोध।

सहस्त्रताल लगभग 4100-4400 मीटर की ऊचॉई पर है।

घटना स्थल जनपद उत्तरकाशी एवं टिहरी जिले की सीमा क्षेत्र में है स्थित।

सहस्त्रताल की ट्रैकिंग रुट पर फंसे ट्रैकर्स को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ व वन विभाग के टीम रवाना।

वन विभाग की दस सदस्यों की रेकी व रेस्क्यू टीम सिल्ला गाँव से आगे निकल चुकी है।

एसडीआरएफ की माउंटेनियरिंग टीम भी देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वार एरियल रैकी के लिए होगी रवाना।

जिला अस्पताल उत्तरकाशी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी को अलर्ट पर रखा गया।

आइटीबीपी मातली से भी 14 रेस्क्यूअर्स और एक डॉक्टर को भी किया गया रवाना।

एनआईएम से भी बैकअप टीम की जा रही रवाना।

टिहरी जिला प्रशासन द्वारा भी हैली रेस्क्यू हेतु अरदंगी हैलीपेड को रखा गया अलर्ट मोड पर रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular