Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमाणा हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

माणा हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी , अब तक 47 श्रमिक बचाए गए….

देहरादून : भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास हुए भीषण हिमस्खलन में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। यह ऑपरेशन आज सुबह से चलाया जा रहा है, और अब तक 47 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है। माणा के निकट हुए इस हिमस्खलन में फंसे 14 अन्य श्रमिकों को भी बचा लिया गया है।

रेस्क्यू अभियान के दौरान बाहर निकाले गए सभी श्रमिकों को तुरंत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इस बीच, गंभीर रूप से घायल तीन श्रमिकों को आर्मी चिकित्सालय, ज्योतिर्मठ भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं, प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश का अनुमान है, और चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है। मौसम विभाग ने चमोली और आसपास के क्षेत्रों में फिर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और स्थानीय प्रशासन के साथ कई अन्य बचाव टीमों ने भी मोर्चा संभाल रखा है, और बाकी फंसे हुए श्रमिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular